{"_id":"6a9c65ee1d45b1d8a1095568","slug":"teachers-should-also-teach-the-proper-use-of-mobile-phones-and-the-internet-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-148007-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मोबाइल और इंटरनेट का सदुपयोग भी सिखाएं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मोबाइल और इंटरनेट का सदुपयोग भी सिखाएं शिक्षक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शिक्षक दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में 50 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने शिक्षकों से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ मोबाइल और इंटरनेट के सदुपयोग की जानकारी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बच्चों के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र की उन्नति में होना चाहिए।
इस समारोह के दौरान गोरखपुर में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित शिक्षकों के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी टीवी पर दिखाया गया। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने शिक्षकों से अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे आमजन में सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।
50 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 41 परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही माध्यमिक विद्यालयों के नौ शिक्षकों को भी शॉल ओढ़ाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश स्तर पर सम्मानित शिक्षकों में फर्रुखाबाद की शिक्षिका गीता वर्मा का नाम शामिल होना जिले के लिए गौरव की बात रही।
विज्ञापन
अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य ने समाज निर्माण में गुरु की भूमिका पर प्रकाश डाला। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने शिक्षकों से बच्चों को ज्ञान के साथ संस्कार भी देने का आग्रह किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने अधिकारी, नेता, डॉक्टर और इंजीनियर बनाने में शिक्षक की बड़ी भूमिका को रेखांकित किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि 1576 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 13 विद्यालय पीएमश्री योजना से आच्छादित हैं। इन विद्यालयों में करीब 1.47 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग की उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। इस अवसर पर सीडीओ विनोद कुमार गौड़ और जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -
परिषदीय विद्यालयों के ये शिक्षक हुए सम्मानित
संजीव कटियार, कुलदीप यादव, नीरज शुक्ला, श्रुति चौहान, सुधीर कुशवाहा, अर्चना राजपूत, कांती, अमित शर्मा, अनुपमा राठौर, रंजीत सिंह, बीना गौतम, पूनम ओझा, मनीषा पाल, वीरभान सिंह, रेनू, नीतू पाल, बृजेश कुमार शर्मा, गोविंद प्रजापति, जूही कटियार, सीमा पाल, अजय गुप्ता, शिखा शर्मा, रुचि गंगवार, मालती देवी, गुंजन वर्मा, शिवश शर्मा, ज्ञान सिंह, अनीता, गणेश कुमार, अर्चना मिश्रा, राहुल कनौजिया, राजीव कुमार, आकाश राठौर, आशा रानी, विमल कुमार, पूनम सिंह, रोली पांडेय, कृपा शंकर, नीरज चौहान, रेशमा आरा शामिल रहे।
माध्यमिक विद्यालय के नौ शिक्षकों को मिला सम्मान : राम लखन सिंह पाल, सुधीर कुमार मिश्र, ऋचा यादव, योगेंद्र कुमार, मनीष कुमार अग्निहोत्री, वेदराम शर्मा, अवधेश कुमार यादव, सतेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सक्सेना शामिल रहे।