फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   jile bhar ke 40 haajiyon ko mila sammaan

जिले भर के 40 हाजियों को मिला सम्मान

Sun, 29 Sep 2019 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
jile bhar ke 40 haajiyon ko mila sammaan
सीरत कमेटी की ओर से सम्मानित किए गए जिले की हाजी। - फोटो : FARRUKHABAD
सीरत कमेटी ने जलसा-ए-इस्तकबाल का आयोजन कर हज करके लौटे 40 हाजियों का सम्मान किया। उन्हें फूलमाला पहनाकर शॉल ओढ़ाई। मुफ्ती शमशाद अहमद चतुर्वेदी ने हज के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

टाउनहाल स्थित काजी मस्जिद में हुए आयोजन में मुफ्ती शमशाद अहमद चतुर्वेदी ने कहा कि हज के द्वारा अल्लाह व उसके रसूल के घर तथा अन्य पवित्र स्थलों की जियारत हो जाती है। इससे पहले सीरत कमेटी के पूर्व सदर कारी शाह फसीह मुजीबी ने शेर पढ़कर दाद लूटी।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य हाजी शराफत खां, मोहम्मद हसीन, जुबैर अंसारी, शफीक हुसैन, रफी अहमद अंसारी, आसिफ कुरैशी, फैशल रईस, खुर्शीद अहमद, इशरत मीर खां, मशकूर खां, अफरोज आलम, शाहिद हुसैन, मुख्तार अहमद, चांद खां आदि ने हाजियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हाजी लियाकत हुसैन, हाजी दिलदार हुसैन, डॉ. मोहम्मद मोहसिन, मिर्जालाल मियां, अजहर अली खां, हिलाल मुजीबी, हाजी राजा शम्सी, वसीम जमा खां, हाजी फुंदू, हाजी इसरार अहमद, इक्तिदार अली, शाहिद हुसैन, शकील कुरैशी, राशिद मुजीबी, असगर हुसैन, नवीशेर आदि मौजूद रहे।
इन हाजियों को मिला सम्मान
कमेटी ने डॉ. मुजम्मिल सिद्दीकी, सैय्यद इरफान अली, इमरान खां, अजहर हुसैन, निहाल अहमद, मोहम्मद तौफीक, अनीस अहमद, रियासत बली, हाजी खलील, शफीक अहमद, अब्दुल मुबीन नूरी, उबैद फारुकी, मुशीर हुसैन, रजीउल्ला खां समेत 40 हाजियों को सम्मानित किया।

कमेटी भंग, चुनाव छह को
सीरत कमेटी के सदर कारी शाह फसीह मजीबी ने बताया कि कमेटी का पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा हो गया। लिहाजा कमेटी भंग कर दी गई। कमेटी के सरपरस्त काजी मुताहिर अली, हाजी शराफत खां, मोहम्मद हसीन, इंतजार अली खां की देखरेख में छह अक्तूबर को बैठक होगी। इसी दिन नई कमेटी पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed