फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The Kayakalp team conducted an inspection and issued instructions to rectify minor deficiencies.

Farrukhabad News: कायाकल्य टीम ने निरीक्षण कर छोटी कमियों को दूर करने के दिए निर्देश

Tue, 22 Sep 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The Kayakalp team conducted an inspection and issued instructions to rectify minor deficiencies.
इटावा। कायाकल्प टीम ने मंगलवार को महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई, खान-पान और स्वास्थ्य सेवाओं का भौतिक सत्यापन किया। इसका उद्देश्य अस्पताल को रैंकिंग प्रदान करना है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना। किसी भी मरीज ने कोई शिकायत नहीं की। कायाकल्प टीम में औरैया के सुभाष चंद्र और कानपुर नगर के समन्वयक काशी शर्मा शामिल थे। टीम ने 100 महिला विंग पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड की हकीकत परखी। उन्होंने ओपीडी में दवा के भंडार का भी जायजा लिया। वार्ड में भर्ती महिला मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई। टीम ने अनिल कुमार शुक्ला समेत डॉक्टर व कर्मचारियों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने को कहा। निरीक्षण के बाद टीम अपनी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजेगी, जिसके आधार पर अस्पताल की रैंकिंग तय की जाएगी।
विज्ञापन

गुणवत्ता आश्वासन प्रभारी रईस अहमद ने बताया कि कायाकल्प टीम 100 अंकों के आधार पर अंक देती है। अस्पताल को रैंकिंग पाने के लिए 70 अंक लाना अनिवार्य है। निरीक्षण में अच्छी रैंकिंग मिलने पर जिला अस्पताल को तीन लाख रुपये का बजट मिलेगा। इस बजट का 75 फीसदी हिस्सा अस्पताल की सुविधाओं पर खर्च होगा। शेष 25 फीसदी राशि रखरखाव आदि पर व्यय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed