फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If the drug is given at the time the baby survives

समय पर दवा दी होती तो बच जाते बच्चे

Sun, 01 May 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 01 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
If the drug is given at the time the baby survives
बंद पड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। - फोटो : अमर उजाला

कायमगंज। तहसील क्षेत्र के गांव अताईपुर कोहना में पचास से अधिक बच्चे 15 दिन से चिकनपॉक्स की चपेट में हैं। शनिवार को चिकनपॉक्स से ग्रस्त दो बच्चों की मौत हो गई थी। रविवार को सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने टीम भेजकर मरीजों को दवा दिलाई। अगर समय से यही टीम गांव पहुंच गई होती तो दोनों बच्चे जिंदा होते। वहीं, गांव में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई दिनों से ताला पड़ा है।

विज्ञापन


गांव अताईपुर कोहना में करीब 15 दिनों से चिकनपॉक्स फैला है। चिकनपॉक्स के  कारण ग्रामीण भयभीत हैं। गांव में हनी (4), अवनी (1), अक्षर (3), अनंत (4), पूजा(3), अल्शव(3), हिबा (5), आालिया (7), हिना (7), शैफ (8), अल्फैज (4), अरशान (11), नैतिक (7), छुन्नू (3), आकाश (2) और सचिन (1) समेत पचास से अधिक बच्चे चिकनपॉक्स की चपेट में हैं।
विज्ञापन


शनिवार को चिकनपॉक्स से ग्रस्त गांव के ही रवि कुमार की दो वर्षीय पुत्री वर्षा व उसके भाई विनोद जोशी के दस माह के पुत्र आर्यन की मौत हो गई थी। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं चेता। रविवार को भी गांव  में कोई भी चिकित्सा टीम नहीं भेजी गई। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील कुमार, अरविंद कुमार, नन्दराम, श्याम कुमार, रघुवीर, आफताव, कल्लू, मनोज, सचिन, नीरज, निर्मला, राजू, गौतम, सतीश और वीरू आदि ने बताया कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम गांव में नहीं आई है। यही नहीं गांव में 10 वर्षों से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी अक्सर बंद ही रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तैनात एएनएम निर्मला देवी गांव की आशा बहू रामकेशनी के घर बैठी रहती हैं। उन्हें गांव में चिकनपॉक्स फैला होने की जानकारी है लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। आज तक चिकनपॉक्स की कोई दवा भी वितरित नहीं की गई है। चिकनपॉक्स की चपेट में आए बच्चों के अभिभावक उनका इलाज नर्सिंग होम में करवा रहे हैं। 

सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव शाक्य के अवकाश पर होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी। प्रधान अदील खां ने बताया कि अताईपुर कोहना में फैले खसरे की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी। रविवार दोपहर 2 बजे तक कोई भी चिकित्सीय टीम गांव नहीं पहुंची थी।


सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अताईपुर कोहना में खसरा नहीं बच्चे चिकनपॉक्स की चपेट में हैं। रविवार को चिकित्सीय टीम गांव में भेजी गई है। पीड़ितों को दवा भी वितरित करवाई गई। गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दो दिन खोलने की जिम्मेदारी एएनएम की है। अगर एएनएम स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने के बजाए आशा बहू के यहां बैठ जाती हैं तो यह गलत है। इसकी जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर एएनएम के खिलाफ कार्रवाई होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed