{"_id":"6a93265013ca378ae508c703","slug":"dm-finds-only-10-out-of-95-students-present-at-school-teacher-in-charge-suspended-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-147700-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीएम को विद्यालय में 95 में मिले 10 बच्चे, इंचार्ज प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीएम को विद्यालय में 95 में मिले 10 बच्चे, इंचार्ज प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
अमृतपुर। डीएम ने शनिवार को विकासखंड राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय महोलिया का निरीक्षण किया। वहां पंजीकृत 95 विद्यार्थियों में से मौके पर 10 ही मिले। मध्याह्न भोजन भी नहीं बना था। डीएम के आदेश पर बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनुराग राठौर को निलंबित कर दिया। अवकाश बिना स्वीकृत हुए छुट्टी पर जाने पर शिक्षक जितेंद्र कुमार का एक दिन का वेतन रोकने के साथ बीईओ राजीव कुमार श्रीवास्तव से शिथिल पर्यवेक्षण के लिए स्पष्टीकरण तलब किया है।
बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण करने के दौरान जिलाधिकारी डाॅ. अंकुर लाठर प्राथमिक विद्यालय महोलिया पहुंचीं। वहां इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनुराग राठौर ने बताया कि 95 बच्चे पंजीकृत हैं। रजिस्टर में 27 अगस्त की छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी दर्ज नहीं थी। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी। शिक्षण कार्य की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालय के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के साथ एक शिक्षक का वेतन रोका गया है। साथ ही बीईओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।