फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Not admitted to the SNCU; infant passes away.

Farrukhabad News: एसएनसीयू में नहीं किया भर्ती, मासूम ने तोड़ा दम

Sun, 30 Aug 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Not admitted to the SNCU; infant passes away.
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में संचालित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में शनिवार दोपहर में कासगंज के 15 दिन के नवजात ने इलाज न मिल पाने से दम तोड़ दिया। मां काफी देर शव गोद में लिए रोती रही। भतीजे ने इसकी पुलिस से शिकायत की। चौकी प्रभारी ने एसएनसीयू स्टाफ से बात की।
विज्ञापन

कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर बैस के गांव बहोरा निवासी रजनेश शाक्य की पत्नी नेहा ने 12 अगस्त को पटियाली सीएचसी में बेटे को जन्म दिया था। शनिवार सुबह उसकी हालत खराब हुई, तो वह लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी से उसे एसएनसीयू में भेज दिया गया। वहां बच्चा डेढ़ माह का बताकर भर्ती करने से इन्कार कर दिया गया। दंपती और साथ में मौजूद भतीजा रंजीत शाक्य उसे दोबारा इमरजेंसी लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख बच्चे को ऑक्सीजन लगा दी। कुछ ही देर में बच्चे की सांसें थम गईं। इस पर मां चीखने लगी। काफी देर तक वह इमरजेंसी के बाहर बिलखती रही। रंजीत शाक्य ने बताया कि उन्होंने महिला अस्पताल के सीएमएस को भी जानकारी दी थी। उन्होंने जन्म का कोई प्रूफ न होने की बात कहकर फोन पर हड़काया। रंजीत ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में चौकी प्रभारी पहुंचे। दंपती को एसएनसीयू ले जाया गया। वहां यूनिट प्रभारी डॉ. शिवाशीष उपाध्याय को बुलाया गया। यूनिट प्रभारी ने शिकायत मिलने पर भर्ती न करने वाले स्टाफ पर कार्रवाई का भरोसा दिया। रंजीत ने बताया कि वह इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। शाम पांच बजे के बाद शव घर लेकर चले गए। यूनिट प्रभारी डॉ. शिवाशीष उपाध्याय ने बताया कि 28 बच्चे भर्ती थे। परिजन उम्र का कोई प्रपत्र नहीं दे सके। फिर भी प्राथमिक उपचार देना चाहिए था। उन्होंने ड़्यूटी स्टाफ को चेतावनी दी है। भविष्य में बच्चे को प्राथमिक उपचार हर हाल में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed