{"_id":"6a9327ba114af74beb01d8d4","slug":"fire-safety-drive-falls-flat-only-30-out-of-165-buildings-met-the-standards-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-147673-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अग्निशमन अभियान ठंडा, 165 में से केवल मात्र 30 भवनों ने पूरे किए मानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अग्निशमन अभियान ठंडा, 165 में से केवल मात्र 30 भवनों ने पूरे किए मानक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भीड़भाड़ वाले भवनों में अग्निशमन मानकों को पूरा कराने का अभियान दो माह बाद ठंडा पड़ गया है। प्रशासन ने 165 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए थे। इनमें से केवल 30 ने ही मानकों का पालन किया है।
अधिकांश प्रतिष्ठान अब भी अधूरे सुरक्षा इंतजामों के साथ चल रहे हैं। यह अभियान लखनऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड के बाद शासन के आदेश पर शुरू किया गया था। इसमें होटल, गेस्टहाउस, कोचिंग और नर्सिंगहोम की जांच की गई थी। जांच में पाया गया कि कुछ को छोड़कर कहीं भी आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने तब मानक पूरे करने के निर्देश दिए थे। शहर के अधिकांश गेस्टहाउस में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इससे कार्यक्रमों के दौरान हजारों की भीड़ अंदर होती है और वाहन सड़क किनारे खड़े किए जाते हैं। इसके चलते सड़क पर जाम लगता है।
कार्रवाई की तैयारी
अग्निशमन अधिकारी प्रांशु अवस्थी ने बताया कि 165 निजी भवन स्वामियों को नोटिस दिए गए थे। इनमें से 30 ने मानक पूरे कर रिपोर्ट दी है, जबकि 15 ने एक माह का समय मांगा है। कई अन्य भवन स्वामियों ने नोटिस का जवाब भी नहीं दिया है। इन भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना मानक पूरे किए प्रतिष्ठानों का संचालन नहीं हो सकेगा।