{"_id":"667db9bfb37e4fbb66059604","slug":"hardoi-tent-worker-burnt-due-to-high-tension-line-current-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103259-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हाईटेंशन लाइन के करंट से हरदोई का टेंट कर्मी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हाईटेंशन लाइन के करंट से हरदोई का टेंट कर्मी झुलसा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हाईटेंशन लाइन के करंट से एक टेंट कर्मी झुलस गया। परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
हरदोई के थाना पाली के गांव निजवाखेड़ा निवासी अखिलेश कुमार (19) दिल्ली में फल व सब्जी का काम करता है। वह कुछ दिन पहले घर आया, तो एक टेंट पर काम करने चला गया। उसने पड़ोस के गांव कन्हारी में टेंट लगाया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे वह टेंट का सामान खोल रहा था। उसने जैसे ही लोहे का पाइप उठाना चाहा कि ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। इस पर उसके शरीर में आग लग गई।
कुछ देर चिपके रहने के बाद वह जमीन पर गिर गया। करंट लगने पर हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। बचाने का प्रयास करते कि इससे पहले ही बिजली ने दूर फेंक दिया। इससे वह बेहोश हो गया। परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है। जनरल सर्जन डॉ. अमर नाथ ने देखने के बाद बताया कि सुधार हो जाएगा। हाथ और पैर में अधिक घाव होने की वजह से समय अधिक लगेगा। (संवाद)