{"_id":"60a0120c8ebc3e587967725d","slug":"hadpe-farrukhabad-news-knp6286213100","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत बेचने का झांसा देकर पूर्व सैनिक से हड़पे दस लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत बेचने का झांसा देकर पूर्व सैनिक से हड़पे दस लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। खेत बेचने का झांसा देकर पूर्व सैनिक से दस लाख रुपये हड़प लिए गए। रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी पूर्व सैनिक रणजीत सिंह ने थाना अमृतपुर के गांव गांधी निवासी अरविंद सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि गांधी गांव के मजरा खाखटमऊ में बरेली-इटावा हाईवे पर अरविंद सिंह ने तीस डिसमिल जमीन दिखाई। 12 लाख रुपये में 2 डिसमिल जमीन को सौदा हो गया।
27 जनवरी 2020 को पांच लाख रुपये नगद व पांच लाख रुपये चेक के माध्यम से एडवांस में दे दिए। चार माह के तय समय के बाद बैनामा करने के लिए कहा तो अरविंद ने इनकार कर दिया। रुपये वापस मांगने पर अरविंद ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।