फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl shot under suspicious circumstances, admitted to hospital

Farrukhabad News: बालिका को संदिग्ध हालात में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती

Sat, 16 Dec 2023 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Girl shot under suspicious circumstances, admitted to hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पड़ोसी जनपद हरदोई की एक बालिका संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल हो गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी है। परिजन घटना का कारण बताने से कतरा रहे हैं।

हरदोई जिले के थाना सवायजपुर के गांव करनपुरवा निवासी अनुज कुमार दीक्षित की 12 वर्षीय पुत्री पूजा (12) को संदिग्ध हालातों में पैरों में गोली लग गई। घायल अवस्था में दोपहर करीब एक बजे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। परिजन घटना का कारण बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बालिका के पैर में गोली लगने की सूचना मिली है। वह परिजनों से बात करके घटना की जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed