{"_id":"6abe32e1d2492db8c30d52d0","slug":"farrukhabad-explosion-massive-blast-in-a-closed-firecracker-shop-roof-and-room-severely-damaged-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद विस्फोट: आतिशबाजी की बंद दुकान में जोरदार धमाका, छत और कमरा बुरी तरह ध्वस्त, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद विस्फोट: आतिशबाजी की बंद दुकान में जोरदार धमाका, छत और कमरा बुरी तरह ध्वस्त, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 01 Oct 2026 03:46 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:46 PM IST
सार
Farrukhabad News: शमशाबाद नगर पंचायत अंतर्गत शमसाबाद-रोशनाबाद मार्ग पर स्थित लाइसेंसधारी सफरुद्दीन की आतिशबाजी की दुकान में दोपहर करीब ढाई बजे भीषण धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि दुकान का पक्का कमरा पूरी तरह ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में शमसाबाद नगर पंचायत के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी लाइसेंसधारी सफरुद्दीन की आतिशबाजी की दुकान में शमसाबाद रोशनाबाद मार्ग पर है। बंद दुकान में दोपहर करीब ढाई बजे जोरदार धमाका हो गया। धमाके से दुकान का कमरा ध्वस्त हो गया। घटना के समय दुकान में ताला बंद था और लाइसेंसधारी सफरुद्दीन अपने घर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। लाइसेंसधारी सफरुद्दीन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। धमाका किस कारण हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन