फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chitra, Ragini, Navya, and Ankit emerged as zone champions in athletics.

Farrukhabad News: एथलेटिक्स में चित्रा, रागिनी, नव्या और अंकित बने जोन चैंपियन

Thu, 01 Oct 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chitra, Ragini, Navya, and Ankit emerged as zone champions in athletics.
फर्रुखाबाद। माध्यमिक विद्यालयी फर्रुखाबाद जोन की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का स्पोर्ट्स स्टेडियम में समापन हुआ। ट्रैक और मैदान की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने गति, ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चित्रा, रागिनी, नव्या और अंकित ने अपने-अपने वर्ग में जोन चैंपियन का खिताब हासिल किया। विजेता खिलाड़ी अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की ट्रिपल जंप में माता चंद्रावती इंटर कॉलेज के मनकेश ने पहला और सुखदेव ने दूसरा स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग की जेवलिन थ्रो में माता चंद्रावती इंटर कॉलेज रामपुर ढपरपुर के प्रांशु राठौर प्रथम, इसी विद्यालय के अलकेश राजपूत द्वितीय और नेशनल पब्लिक स्कूल श्योगनपुर के सत्यम तृतीय रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग की भाला फेंक स्पर्धा में दयानंद इंटर कॉलेज की कोमल ने स्वर्ण, मदन मोहन कनौडिया इंटर कॉलेज की सृष्टि राजपूत ने रजत और एनएकेपी बालिका इंटर कॉलेज की प्रियांशी ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरबंद के रितिक प्रथम, भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज के अमन द्वितीय और श्री पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर के शिवम तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब-जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में महावीर इंटर कॉलेज की लक्ष्मी प्रथम, दयानंद इंटर कॉलेज की नव्या द्वितीय और इसी कॉलेज की मानवी तृतीय रहीं। विजेता खिलाड़ियों को वरिष्ठ कोषाधिकारी अंबरीश बाजपेयी, डीआईओएस संजीव कुमार और लेखाधिकारी सुशील कुमार ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को संयोजक प्रधानाचार्य रजिंदर सिंह कुशवाह, सह संयोजक प्रधानाचार्य बदन सिंह, जिलाध्यक्ष प्रवेश रत्न और क्रीड़ा सचिव अतुल एंथोनी दास ने पुरस्कृत किया। क्रीड़ा सचिव अतुल दास ने बताया कि जोन स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। निर्णायक की भूमिका रजनीश शिवा, केशव गंगवार, सतेंद्र सिंह, अर्जुन प्रताप सिंह, दीपावली कुमार, सुब्रत शाक्य, इंजाज अहमद सिद्दीकी, राहुल यादव, शुभम मौर्य, अभिषेक अवस्थी और संध्या सिंह ने निभाई। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी, दुष्यंत पाल, रीता दुबे, इंद्र मिश्रा, प्रमोद कुमार गंगवार, राजीव शाक्य, विनीत चौहान और दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed