फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager drowns in Baghar Nala; body recovered after three hours.

Farrukhabad News: बघार नाले में डूबा किशोर, तीन घंटे बाद मिला शव

Thu, 01 Oct 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in Baghar Nala; body recovered after three hours.
फर्रुखाबाद। दोस्तों संग बघार नाले में नहाते समय किशोर गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों से खोजबीन कराई तो 50 मीटर दूर जलकुंभी में फंसा मिला। पुलिस उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव गढ़िया निवासी स्व. राजीव कुमार राजपूत का पुत्र अनिकेत राजपूत (14) बुधवार दोपहर दो बजे दोस्तों संग मानिकपुर जाने वाले रास्ते पर अजमतपुर के पास बघार नाले की पुलिया पर नहाने गया था। वह दोस्तों के साथ नहा रहा था, तभी अनिकेत डूबने लगा। पास में नहा रहे रामतीर्थ के पुत्र ने बचाने का प्रयास किया मगर तेज धार और गहरे पानी में नाकाम रहा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजब सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने सोताबहादुरपुर से गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराई। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर जलकुंभी में किशोर फंसा मिला। अनिकेत के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दादी पालन पोषण करती थीं। वह इकलौती संतान था। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि अनिकेत दोस्तों संग नहाते समय पैर फिसलने से नाला के गहरे पानी में डूब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed