फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga's flow becomes dire, 20 villages surrounded by flood, 40 lost electricity

Farrukhabad News: गंगा की धार विकराल, बाढ़ में घिरे 20 गांव, 40 की बिजली गुल

Thu, 01 Aug 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ganga's flow becomes dire, 20 villages surrounded by flood, 40 lost electricity
अमृतपुर। गंगा की धार और विकराल हो गई है। बाढ़ में 20 गांव घिर गए हैं। वहीं 40 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। नरौरा बैराज से 92 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा का जलस्तर 10 सेमी बढ़ा है। एसडीएम के आदेश के बैरिकेडिंग न होने से शमसाबाद-ढाई गांव मार्ग पर बह रहे दो-दो फीट पानी से ही वाहन निकल रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को गंगा के जलस्तर में 10 सेमी बढ़ोतरी दर्ज की गई। चेतावनी बिंदु 136.60 से बढ़कर 136.70 मीटर पर जलस्तर पहुंच गया। बुधवार को नरौरा बांध से 92,759 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। तीसराम की मढ़ैया, आशा की मढ़ैया, कंचनपुर सबलपुर, लायकपुर, बामियारी, अमीराबाद, रामपुर, जोगराजपुर, भाऊपुर चौरासी, रतनपुर, तौफीक की मढ़ैया, मंझा, कुंडरी सारंगपुर, करनपुर घाट, माखन माखन नगला, हरसिंहपुर, कायस्थ, ऊगरपुर, सैदापुर, पट्टी जसूपुर, कछुआ गाढ़ा, सुंदरपुर नगला दुर्गू आदि गांव पानी से घिर चुके हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग के एसडीओ सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि गंगा का पानी गांव में पहुंच गया है। इससे अप्रिय घटना न हो, लिहाजा अमृतपुर उपकेंद्र से चौराहार, दक्षिणी गुटेठी, जैतपुर, गड़िया, गुलाह, समस्तीपुर चितार, दक्षिणी पैलानी, बासखेड़ा, मुंशी नगला, भगवानपुर, नगरिया, बल्लू बेहटा की मढ़ैया, बसोला, भगवानपुर की मढ़ैया व राजेपुर उपकेंद्र से तीसराम की मढ़ैया, बगला की मढ़ैया, रामपुर, जोगराजपुर, कंचनपुर सबलपुर समेत दोनों उपकेंद्रों के करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। रामगंगा का जलस्तर 135.00 मीटर से कम होकर 134.95 मीटर पर आ गया है। खो हरेली रामनगर से रामगंगा में 6779 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बांटी राहत सामग्री, बीडीओ करें रोशनी की व्यवस्था
अमृतपुर। बुधवार को डीएम वीके सिंह व एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति बाढ़ से प्रभावित गांव तीसराम की मढ़ैया, आशा की मढ़ैया पहुंचे। तीसराम की मढ़ैया के विद्यालय में लगे स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण किया। उन्हें कर्मचारी ने 35 मरीज को दवा देने की बात बताई। इसमें बुखार व खुजली के अधिक मरीज रहे। बीडीओ से कहा कि जिन गांवों के रास्ते पर नाव चल रही है, वहां रोशनी की व्यवस्था करें। एसडीएम व तहसीलदार ने 65 परिवारों को राहत सामग्री वितरित कराए। डीएम आशा की मडै़या में नाव से पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि अभी रास्तों में पानी भरा है। ग्रामीणों से कहा कि समस्या की जानकारी तहसीलदार को तुरंत दें। डीएम ने बताया कि अभी क्षेत्र के करीब 13 गांव पानी से घिरे हैं। राहत सामग्री वितरित कराई जा रही है। (संवाद)

शमसाबाद-ढाई गांव मार्ग की बैरिकेडिंग नहीं, आवागमन जारी
शमसाबाद। ढाई गांव होकर शाहजहांपुर जा रहे मार्ग पर चौरा गांव के सामने करीब 100 मीटर दूरी तक रोड पर पानी चल रहा है। मंगलवार को एसडीम कायमगंज व एडीएम ने निरीक्षण कर गहरे पानी में बैरिकेडिंग कराने के थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। इसके बावजूद अभी तक बैरिकेडिंग नहीं की गई। इससे लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। गहरे पानी में बाइकें बंद होने से लोग पैदल ही खींचकर ले जा रहे हैं।
हुसैनपुर उपकेंद्र छोटी गुलरिया. बड़ी गुलरिया, पहाड़पुर, कटरी गंगपुर, कटरी भीमपुर, प्रसादी की मढ़ैया, ऊगरपुर, हरसिंगपुर कायस्त, लालाराम मढ़ैया, कटरी तौफीक सहित करीब 15 गांवों की बिजली 30 जुलाई की शाम बंद कर दी गई है। जेई जुनैद आलम ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए सभी लाइनमैन को दिशा निर्देश दिए हैं कि बाढ़ के दौरान गांवों की बिजली बंद रहेगी। (संवाद)
बाढ़ के पानी से निकाल रहे स्कूली बच्चे
शमसाबाद। सिविलियन विद्यालय कटरी तौफीक विद्यालय में 226 बच्चे पंजीकृत हैं। बुधवार को इसमें 201 बच्चे पहुंचे। मुख्य रास्ते में बाढ़ का पानी भरा है, जिससे बच्चे उसी पानी से निकल रहे हैं। प्रधानाध्यापक राकेश यादव ने बताया 29 तारीख से बिजली भी कटौती कर दी गई है। ऐसे में स्कूल में पानी की व्यवस्था नहीं है। गर्मी में खासी दिक्कत हो रही है। (संवाद)


बाढ़ग्रस्त गांवों में राहत सामग्री नहीं, शाहजहांपुर में नहीं जाने देंगे गांव
फर्रुखाबाद। सपा नेता सर्वेश आंबेडकर ने कई नेताओं के साथ बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा किया। कहा कि शमसाबाद क्षेत्र में गांव बांसखेड़ा, शरीफ छिछनी, गुटेटी दक्षिण एवं भगवानपुर बाढ़ की चपेट में हैं। अभी तक राहत सामग्री नहीं आई। बाढ़ से ग्रामीण परेशान हैं, तो भाजपा सरकार जिले के गांवों को शाहजहांपुर में शामिल कराने की कार्रवाई कर रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। चौरा के प्रधान रामपाल यादव और बांसखेड़ा कमथरी के प्रधान जुबैर खान ने ज्ञापन दिया। सपा नेता ने कहा कि वह विधानसभा में यह मामला उठवाएंगे। वह कोला पुल पर धरना स्थल पर पहुंचे। उनके साथ इलियास मंसूरी, अरविंद यादव, इजहार खान, रामपाल यादव, बंटी यादव, अशोक अंबेडकर, अनिल यादव, राजपाल यादव आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed