फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   From the serene Ganga awareness

जनचेतना से ही होगी गंगा निर्मल

Sat, 27 Jun 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 27 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
From the serene Ganga awareness
गायत्री परिवार की ओर से गंगा निर्मल अभियान के तहत पदाधिकारियों को सफाई
विज्ञापन
करने के सूत्र बताए गए । लोगों को गंगा सफाई के  लिए जागृत करने के लिए जनजागरण अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। सिविल लाइंस फतेहगढ़ में शनिवार को गायत्री विद्या विस्तार केंद्र पर जिले के पदाधिकारियों की बैठक हुई। शांतिकुंज हरिद्वार से आए सदानंद अंबेडकर ने कहा कि

गंगा को निर्मल करने के लिए आसपास के लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी टोली बनाकर गंगा के किनारे बसे गांव व बस्तियों में जाकर लोगों को गंगा सफाई करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि गंगा सफाई का कार्य किसी एक व्यक्ति के करने से नहीं होगा। डा. ओमपाल सिंहने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपने जिले में गंगा के प्रवेश

स्थान से समाप्ति के स्थान तक यह कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य कोई एक या दो दिन में होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि गंगा को निर्मल बनाने में वर्षों का समय लग सकता है। जयराम मोटवानी ने कहा कि गंगा  को गंदा करने के स्रोतों को बंद करवाने के लिए स्थानीय प्रशासन से मिलकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनचेतना जगाने पर ही

गंगा को निर्मल किया जा सकता है। केंद्र के प्रबंध ट्रस्टी राकेश बाबू शर्मा ने कहा कि गंगा निर्मल बने इसके लिए नदी में कूड़ा करकट, मूर्तियां, गंदे फूल, मुर्दे व पशुओं को न डालने का संकल्प लें। बैठक में गोविंद सिंह, नीलू पांडेय, महेंद्र सक्सेना, अशोक सक्सेना, अंशुल श्रीवास्तव, एके पांडेय, जयवीर सहाय सक्सेना, अशोक दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed