फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two injured in old rage, three injured in assault

पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में तीन घायल

Sat, 06 Jan 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sat, 06 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two injured in old rage, three injured in assault
mob on spot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ पथराव में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया। एक पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना मऊदरवाजा के गांव खंदिया अहमदगंज निवासी विनोद यादव और लाल सिंह के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार की दोपहर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। कुछ ही देर दोनों से पत्थरबाजी शुरू हो गई। मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक पक्ष से घायल छात्र रानू यादव पुत्र विनोद और दूसरे पक्ष से कृपाल सिंह यादव, पिंटू यादव घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लिजीगंज लाया गया। यहां से रानू को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में रानू के चाचा राजकुमार ने बताया कि रानू पंतग उड़ा रहा था। इस बीच उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली भतीजे के सीधे हाथ में जा लगी। पुलिस ने एक पक्ष के आदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल किसी तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दी गई थी। उधर, बीबीगंज चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ था। फायरिंग नहीं हुई थी। जो लोग घायल हुए वह पथराव में घायल हुए। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed