फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tempo reflex from the collision of the loader, the death of one

लोडर की टक्कर से टेंपो पलटा, एक की मौत

Sun, 16 Apr 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 16 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tempo reflex from the collision of the loader, the death of one
लोहिया अस्पताल में भर्ती हुए घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
सवारियां लेकर जाते समय रविवार को टेंपो में पीछे से लोडर ने टक्कर मार दी, जिससे बेकाबू होकर टेंपो गड्ढे् में पलट गया। इसमें टेंपो चालक समेत पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां एक यात्री को मृत घोषित कर दिया गया। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के टाउनहाल से दोपहर सवारियां लेकर टेंपो चिलसरा की ओर जा रहा था। जब यह टेंपो गांव रमन्ना गुलजार बाग के पास से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे लोडर की टक्कर से टेंपो गड्डे में जाकर पलट गया।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद लोडर चालक ने भागने का प्रयास किया तो उसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया और घायलों को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची। यहां पर एक यात्री को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस कर्मी वहां से बगैर लिखापढ़ी के ही चले गए। हालांकि घायल भगवानश्री पत्नी अवधेश, इनके देवर स्वदेश निवासी ख्याजा अहमदगंज थाना शमसाबाद, मुन्नी देवी पत्नी हरनाम निवासी शेराखार थाना राजेपुर और टेंपो चालक सर्वेश कुमार निवासी ढुइंया थाना मऊदरवाजा को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन


यात्री की मौत की सूचना के काफी देर बाद थाना शमसाबाद के गांव शुकरुल्लापुर निवासी रामजीत परिवार के अन्य लोगों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे और मृतक की शिनाख्त अपने भतीजे लालजी पुत्र रामसिंह कठेरिया के रूप में की। रामजीत ने बताया कि लालजी कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कालेज में कक्षा 8 में पढ़ता था। रविवार सुबह वह अपनी बुआ कमला देवी निवासी भिड़ौर थाना मऊदरवाजा के यहां घूमने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि लालजी रामसिंह का इकलौता बेटा था। शव को देखकर मां सुशीला देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उधर, पकड़े गए लोडर चालक ने अपना नाम उमेश सिंह निवासी सिठौपुर कुर्मी थाना मऊदरवाजा बताया। फिलहाल मामले की लिखापढ़ी नहीं की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed