{"_id":"59a06b974f1c1bcc4c8b46cc","slug":"so-lineahizir-writing-ncr-against-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के खिलाफ एनसीआर लिखने वाले एसओ लाइनहाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगी के खिलाफ एनसीआर लिखने वाले एसओ लाइनहाजिर
farrukhabad
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एनसीआर दर्ज करने वाले एसआई संजय राय को लाइन हाजिर कर दिया गया गया है। यह रिपोर्ट उन्होंने 2012 में कुशीनगर में तैनाती के दौरान लिखी थी।
कमालगंज के थानाध्यक्ष संजय राय वर्ष 2012 व 2013 में कुशीनगर शहर कोतवाली में तैनात थे। उस वक्त वहां एक जमीन को लेकर हिंदुत्ववादी संगठनों एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ भी मौके पर पहुंचे थे। इस मामले में योगी आदित्यनाथ सहिगत तमाम लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई थी।
इस मामले की जांच चल रही थी। इसी बीच एसआई संजय राय का स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर फर्रुखाबाद कर दिया गया। यहां इन्हें कमालगंज थाने का चार्ज दिया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र ने इन्हें लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि एनसीआर सहित कई मामले चल रहे हैं। पुराने मामलों के आधार पर शासन को हुई तो शासन स्तर से संकेत मिलने पर लाइन हाजिर कर दिया गया है।