फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Female gang leader jumping from the police jeep, injured

महिला गैंग लीडर पुलिस जीप से कूदी, घायल

Sun, 01 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 01 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Female gang leader jumping from the police jeep, injured
हैलट अस्पताल में इलाज कराती फर्रुखाबाद में पुलिस जीप से कूदी गैंग लीडर मीरा जाटव। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। एसओ को धमकी देने वाली लुटेरों की गैंग लीडर आरोपी महिला जेल जाते समय भागने के इरादे से पुलिस जीप से कूद गई। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस कर्मियों ने आरोपी महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने महिला को हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। एसओ ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास करने के मामले की महिला के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।   

विज्ञापन


जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी गैंग लीडर मीरा जाटव को कमालगंज पुलिस ने शनिवार को सदरियापुर तिराहा के पास से पकड़ा था। मीरा के पास से पांच सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ था। महिला के गैंग के दो गुर्गों के पकड़े जाने से नाराज महिला लगातार एसओ सालिगराम वर्मा को फोन पर धमकी दे रही थी।
विज्ञापन


इस मामले की एसओ ने कमालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद गैंग की लीडर मीरा जाटव पकड़ी गईं। जेल में दाखिल कराने के लिए एसओ ने न्यायालय से गैंग लीडर का रिमांड लिया। इसके बाद शनिवार रात लगभग 10.20  बजे महिला पुलिस कर्मियों के साथ गैंग लीडर मीरा जाटव को जीप में बैठाकर जिला जेल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगढ़ सिविल लाइंस तिराहे के पास आरोपी गैंग लीडर महिला ने पुलिस हिरासत से भागने के उद्देश्य से चलती जीप से छलांग लगा दी। यह देख जीप में बैठे पुलिस कर्मियों के हांथपांव फूल गए। चालक ने जीप रोकी और पुलिस कर्मी जीप से  उतर कर महिला को पकड़ने के लिए भागे। सड़क पर गिरने से गैंग लीडर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।


पुलिसकर्मियों ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर गैंग लीडर महिला को चिकित्सक ने हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। वहीं, एसओ सालिगराम वर्मा ने फतेहगढ़ कोतवाली में गैंग लीडर मीरा जाटव के खिलाफ हिरासत से भागने का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed