फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chairman Gateman beaten with the butt of the rifle

चेयरमैन ने राइफल की बट से गेटमैन को पीटा

Sun, 02 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sun, 02 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chairman Gateman beaten with the butt of the rifle
Fight
रेलवे क्रासिंग का गेट न खोलने पर सपा नेता व कंपिल चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव ने अपने साथियों के साथ गेटमैन को राइफल की बट से पीटकर घायल कर दिया। इस बाबत कायमगंज की जीआरपी चौकी में मुकदमा दर्ज हुआ है। एटा जिले के थाना राजा का रामपुर के गंाव विजयपुर निवासी रामरतन पुत्र जमादार यादव ने कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके चार अज्ञात साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामरतन के मुताबिक वह कंपिल रोड के रेलवे क्रासिंग संख्या 189 सी पश्चिम पर गेटमैन के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


शनिवार रात 12:45 बजे मालगाड़ी निकालने के लिए उसने रेलवे फाटक बंद कर दिया। उसी दौरान कंपिल नगर पंचायत चेयरमैन अपने साथियों के साथ गाड़ी से आए और फाटक खोलने को कहा। रामरतन ने यह कहकर फाटक खोलने से इनकार कर दिया कि मालगाड़ी आ रही है। मालगाड़ी निकलने के बाद रामरतन ने जैसे ही फाटक खोला, चेयरमैन व उनके चार अज्ञात साथियों ने गाड़ी से उतरकर उसे राइफल की बट व लातघूसों से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


कायमगंज जीआरपी चौकी प्रभारी सैय्यद कौसर परवीन ने बताया कि गेटमैन की तहरीर पर चेयरमैन व उनके चार साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 353, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed