{"_id":"42545d15995830d22ee85eeb3365bde5","slug":"beat-daughter-in-law-killed-for-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए बहू को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए बहू को पीट-पीटकर मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में मोटरसाइकिल और भैंस की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने
विज्ञापन
विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला। भाई ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज
हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। मौके पर
सीओ कायमगंज और फोरेंसिक टीम भी पहुंची।
जिला शाहजहांपुर थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी दाताराम पुत्र जगपाल ने करीब 16 माह पहले बहन फूलन देवी की शादी विजयराज निवासी कंपिल थाना क्षेत्र के गांव होतेपुर का मजरा तारापुर भोयापुर के साथ की थी। दाताराम का आरोप है कि दहेज में बाइक और भैंस की मांग को लेकर ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित करने लगे। दो दिन पहले बहन ने
मोबाइल पर बताया कि दहेज के लिए ससुरालीजन उसे पीटते हैं। शुक्रवार शाम वह बहन की ससुराल पहुंचा तो उसकी हालत काफी खराब थी। बहन फूलन देवी ने बताया कि ससुरालीजनों ने दहेज के लिए उसकी जमकर पिटाई की। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। दाताराम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जानकारी मिलने पर शनिवार को सीओ कायमगंज एके रावत और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दाताराम की तहरीर पर पुलिस ने पति विजयराज, जेठ राकेश कुमार और इनकी पत्नी सोनी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने
विजयराज को हिरासत में ले लिया। एसओ कुलदीप दीक्षित ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विजयराज को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।