फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   विवाहिता की हत्या कर शव तालाब में फेंका

विवाहिता की हत्या कर शव तालाब में फेंका

Mon, 18 Mar 2019 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव तालाब में फेंका
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ढिलावल गांव में रविवार को गायब हुई विवाहिता का शव सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में तालाब में उतराता मिला। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मृतका के परिजनों ने पति व सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ढिलावल गांव निवासी रवि चौहान पुत्र उदयवीर चौहान की शादी करीब तीन साल पहले गोल्डी (28) पुत्री देवेंद्र सिंह निवासी जिला हरदोई थाना शाहाबाद क्षेत्र के हैदरपुर गांव में हुई थी। ससुरालीजनों के मुताबिक रविवार को गोल्डी अचानक घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला था। मामले की सूचना उसके मायके में दे दी गई थी। इस पर मायके वाले रविवार को ढिलावल आए और बेटी की खोजबीन कर वापस लौट गए थे। सोमवार सुबह घर के पास स्थित तालाब में लोगों ने गोल्डी का शव उतराते हुए देखा। जानकारी पर रवि चौहान आदि मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ सिटी रामलखन सरोज, एसओ मऊदरवाजा डॉ. विनय प्रकाश रॉय व गोल्डी के पिता देवेंद्र सिंह आदि भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, रवि चौहान मौके से खिसक गया। देवेंद्र सिंह ने पति रवि चौहान और सास गीता देवी पत्नी स्व. यदुवीर चौहान के खिलाफ दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि बाइक की मांग को लेकर आए दिन ससुरालीजन गोल्डी के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ डॉ. विनय प्रकाश रॉय ने बताया कि पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

गोल्डी व रवि की यह दूसरी शादी थी
मायके वालों के मुताबिक गोल्डी की शादी करीब चार साल पहले जिला हरदोई के रामनगर पत्यौरा गांव निवासी करन सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद गोल्डी बामुश्किल दो-तीन बार ही ससुराल गई थी। इसके बाद उसकी ससुरालियों से अनबन हो गई और उसकी शादी टूट गई। वहीं, रवि की पहली शादी राजेपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार शादी के बाद से ही रवि और उसकी पहली पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा था, जिससे दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। गोल्डी के कोई बच्चा नहीं है। पिता देवेंद्र सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन गोल्डी को प्रताड़ित कर रहे थे। इसकी शिकायत पुत्री ने कई बार की थी।


गोल्डी के सिर में था घाव
गोल्डी देवी का शव जब तालाब से बाहर निकाला गया तो उसके सिर पर एक घाव था जिसमें कपड़ा बंधा था। वहीं, ग्रामीण के अनुसार गोल्डी और रवि के बीच आए दिन मारपीट होती थी। पांच-छह दिन पहले भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। जिसमें गोल्डी का सिर फट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed