फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सिपाही ने बगैर तलाक लिए कर ली दूसरी शादी

सिपाही ने बगैर तलाक लिए कर ली दूसरी शादी

Sat, 29 Dec 2018 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
सिपाही ने बगैर तलाक लिए कर ली दूसरी शादी
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के महलई गांव निवासी महिला के सिपाही पति ने बगैर तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। पीड़िता पिता के साथ पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रही है। पीड़िता के एक बेटी भी है।
विज्ञापन



महलई गांव निवासी चंद्रपाल सिंह ने पुत्री रीता की शादी वर्ष 2009 में जिला मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा निवासी सिपाही के साथ की थी। रीता के एक आठ वर्ष की बेटी है। शादी के बाद पति रीता को प्रताड़ित करने लगा। इस पर रीता ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। रीता देवी के मुताबिक अब वह मायके में पुत्री के साथ रह रही है। आरोप है कि 20 जून 2018 को पति ने कायमगंज के अताईपुर जदीद मोहल्ला निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली। उसे तलाक नहीं दिया है। जानकारी पर मऊदरवाजा थाने में पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन



रीता के पिता चंद्रपाल सिंह ने बताया कि एक माह पहले दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना मऊदरवाजा में प्रार्थना पत्र दिया था। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसओ वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि मामला सिपाही का है तो जहां उसकी तैनाती है, वहां पर पीड़ित पक्ष तहरीर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिपाही ने बगैर तलाक दिए कर ली दूसरी शादी
महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए काट रही चक्कर, सिपाही पति के खिलाफ कोर्ट में चल रहा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed