फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शटर का ताला तोड़कर 45 पेटी बीयर चोरी

शटर का ताला तोड़कर 45 पेटी बीयर चोरी

Sat, 30 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ठंडी सड़क स्थित बीयर की दुकान के ताला का ताला तोड़कर चोर 45 पेटी बीयर की केन और 45 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पड़ोसी ने ताला टूटा देख ठेकेदार को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। ठेकेदार ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।

ठंडी सड़क स्थित बीयर की दुकान देवरामपुर निवासी वारिश यादव व कुइयाबूथ निवासी जंग बहादुर के साझेदारी में है। इस दुकान पर फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी सतीश चंद्र सेल्समैन है। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे सेल्समैन दुकान बंद कर घर गया था। शनिवार की सुबह 10 बजे पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि उसकी दुकान का ताला टूटा पड़ा है। सेल्समैन, दोनों ठेकेदारों के साथ दुकान पर पहुंचा। दुकान में दो शटर लगे हैं, छोटे शटर का ताला टूटा पड़ा था। सेल्समैन और ठेकेदार दुकान के अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


सेल्समैन ने बताया कि चोर 45 पेटी बीयर की केन ले गए, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है। इसके अलावा 45 हजार रुपये भी ले गए हैं। घटना की सूचना देने को आईटीआई चौकी प्रभारी संजय मौर्या को फोन मिलाया, उनका मोबाइल बंद होने पर कोतवाली में फोन किया गया। तब दो पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वारिश यादव व जंग बहादुर ने बताया कि घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed