फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

पानी फैलाने के विवाद में लाठी-डंडे चले, पथराव, चार घायल

Tue, 06 Aug 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
मोहम्मदाबाद (फरुर्खाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबीर नगर निवासी युवक बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। पड़ोसी के घर के सामने फैले पानी में बाइक फिसलने पर उसने उन्हें उलद्गहना दिया। इस पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चल गए। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कबीर नगर अवनीश शर्मा सुबह करीब आठ बजे बाइक से बेटे विराट व बेटी खुशी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही दिलशाद व राशिद के दरवाजे पर सबमर्सिबल का पानी फैल रहा था। इसमें उनकी बाइक फिसल गई। इसका उन्होंने उलाहना दिया तो मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते लाठी डंडे, ईंट पत्थर चल गए। इसमें अवनीश की ओर से भगत शर्मा व गोविंद शर्मा घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर से किरन देवी पत्नी गुलशेर खां और उनकी बेटी हसीना घायल हो गए। विवाद शांत होने पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। वहां मनोज शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि दिलशाल व राशिद सबमर्सिबल का पानी फैला रहे थे। अवनीश ने मना किया तो दिलशाद, राशिद सोनू और इमरान ने मारपीट कर दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी ओर से किरन ने संदीप कुमार, गुड्डन, प्रमोद व राजू पर एनसीआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दिलशाद, आजाद, गुलेशर और अवनीश शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed