फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

कोरोना से डेढ़ गुनी जान दुर्घटनाओं में गई

Sun, 06 Mar 2022 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
corona
फर्रुखाबाद। सड़क हादसे कोरोना महामारी पर भी भारी पड़ रहे हैं। अब तक कोरोना 197 लोगों की जान पर भारी पड़ा। वहीं, सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी से हुए हादसों ने 297 लोगों को निगल लिया है।
विज्ञापन

मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी थी। इससे पहली लहर में 87 लोगों की जान चली गई। दूसरी लहर मार्च 2021 में आई और अप्रैल में इस कदर संक्रमण की भयावहता बढ़ी कि लोगों को जान बचाना मुश्किल हो गया। फिलहाल सरकारी आंकड़ों को देखें तो इसमें 107 लोगों की जान गई। तीसरी लहर जनवरी 2022 से शुरू हुई और अब संक्रमण थम सा चुका है। इस बीच तीन लोगों की जान गई।
विज्ञापन

अब खूनी सड़कों के हाल बयान करें तो सड़क हादसे महामारी से काफी आगे हैं। जर्जर सड़कें, अंधे मोड़ और युवाओं के जोशीले फर्राटे आए दिन जान पर भारी पड़ रहे हैं। हर वर्ष चलने वाले यातायात माह की जागरूकता भी दुर्घटनाएं रोकने के लिए बेअसर साबित हो रही हैं। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती न होने से लोग अनजान बने हुए हैं। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाते और कार चालक सीट बेल्ट से वास्ता कम रखते हैं। कोरोना काल में सड़कों पर कई माह सन्नाटा रहने के बावजूद कुल 640 सड़क हादसे हुए। इसमें 297 लोग दुनिया से अलविदा कह गए, जबकि 444 घायल हुए। इससे संक्रमण से सड़क हादसे काफी खतरनाक साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन कराने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर दोगुना जुर्माना कर दिया। इसके बावजूद दुर्घटनाओं की संख्या कम नहीं हुई। सख्ती को देखें तो 30 फीसदी लोग ही हेलमेट व सीट बेल्ट का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग को यातायात नियम तोड़ने में ही अपनी शान समझते हैं।

वर्ष - कुल दुर्घटना - मौत - घायल - कोरोना से मौत
2020 - 304 - 144 - 234 - 87
2021 - 298 - 137 - 188 - 107
2022 - 38 - 16 - 22 - 03
--------------------------------------------------------------------
अब तक - 640 - 297 - 444 - 197
यातायात के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। आम नागरिकों को वाहनों को धीमा व नियमों का पालन कर चलाने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। प्रदीप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed