फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

जिला पंचायतीराज विभाग ने दिए 8.48 लाख रुपये

Sun, 05 Apr 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस के लॉकडाउन में गरीबों की मदद को जिला पंचायती राज विभाग की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में आठ लाख 48 हजार 382 रुपये जमा किए गए हैं। विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन सीधे ट्रेजरी से ही कटवा दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी की अगुवाई में जिला पंचायती राज विभाग एडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी व सफाई कर्मियों सहित 1021 कर्मचारियों ने ट्रेजरी से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में कटवा दिया। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के 25 कर्मचारियों ने 10248 रुपये का अंशदान मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया।
विज्ञापन

जिला कृषि उपनिदेशक राजकुमार ने बताया कि निर्देश मिलने से पहले कर्मचारियों का वेतन उनके खातों में पहुंच गया था। मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अंशदान एकत्र कर विभाग की ओर से जमा किया जाएगा। जिला विकास अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ला ने बताया कि कर्मचारी स्वेच्छा से अंशदान जमा करेंगे। कुछ कर्मचारी एक दिन के वेतन से अधिक धनराशि राहत कोष में जमा करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed