फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brothers beaten up for breaking drain

Farrukhabad News: ट्रैक्टर से नाली तोड़ने के विरोध में भाइयों को किया घायल

Fri, 23 Dec 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Brothers beaten up for breaking drain
जहानगंज। ट्रैक्टर से खेत की नाली टूटने का विरोध करने पर चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दो भाइयों को घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चौकी महमदपुर निवासी जयराम गुरुवार को खेत में आलू की फसल में पानी लगा रहा था। गांव न्यामतपुर ठाकुरान निवासी भुल्लन उर्फ योगेंद्र खेत के पास से ट्रैक्टर लेकर निकला। ट्रैक्टर का पहिया निकलने से नाली टूट गई।
विज्ञापन

जयराम ने भुल्लन को रोकर नाली सही कराने के लिए कहा। इस पर भुल्लन गालीगलौज करने लगा। शोर सुनकर अभय सिंह उर्फ रिंकू, सप्पू, राहुल सिंह भी आ गए। सभी लोगों ने लाठी-डंडों से जयराम पर हमला कर दिया। बचाने आए भाई अनुराग के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने जयराम की तहरीर पर भुल्लन सहित चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed