{"_id":"6ab2cd0b23011743df024934","slug":"cable-box-blows-out-power-supply-cut-off-in-kampil-and-surrounding-villages-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-148931-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: केबल बाक्स फुंका, कंपिल सहित गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: केबल बाक्स फुंका, कंपिल सहित गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
कंपिल। एचटी लाइन का केबल बाक्स फुंकने से दो उपकेंद्रों से जुड़े गांवों के साथ कस्बा की बिजली रातभर गुल रही। इससे उपभोक्ता उमस से बेहाल रहे। मंगलवार सुबह 11 बजे केबल बाक्स ठीक होने पर 12 घंटे बाद लोगों को बिजली नसीब हो सकी।
कस्बा कंपिल व सिवारा के उपकेंद्र की एक ही 33केवी लाइन है। सोमवार रात 11 बजे गांव नरैनामऊ के पास लगे केबल बाक्स में फाल्ट हो गया। इससे दोनों उपकेंद्र ठप हो गए। कस्बा सहित कटिया, बिल्हा, इकलहरा, राईपुर चिंघटपुर, कारव, पुंथर देहामाफी, हमीरपुर मजरा जात, होतेपुर, सिंघनपुर, मिसतनी, बहबलपुर, मधवापुर, बिहारीपुर, शाहपुर, गंगपुर, शेखपुर हुसंगा सहित अन्य गांवों की बिजली गायब हो गई।
कस्बा निवासी अंजलि शाक्य ने बताया कि बच्चे रात में सुकून की नींद नहीं सो पाए। पूजा चौहान ने बताया कि बिना बिजली के दिक्कत हुई। सुबह पानी के लिए भी हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। मंगलवार सुबह कर्मचारियों ने केबल बाक्स बदलकर करीब 11 बजे बिजली बहाल की। जेई आरपी सिंह ने बताया कि फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।