{"_id":"6ab2cde311c82f691b075ac4","slug":"lakhs-of-devotees-thronged-neeb-karori-dham-on-budhwa-mangal-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-148927-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नीबकरोरी धाम में बुढ़वा मंगल पर उमड़े लाखों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नीबकरोरी धाम में बुढ़वा मंगल पर उमड़े लाखों श्रद्धालु
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बुढ़वा मंगल पर नीबकरोरी धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। घंटों कतार में लगने के बाद लोगों को बाबा के दर्शन हो सके। इस दौरान खूब धक्का-मुक्की हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, रामभक्त हनुमान और बाबा लक्ष्मण दास के जयकारे गूंजते रहे।
मंगलवार तड़के 3:30 बजे पुजारी रामलखन वाजपेई ने विधि विधान से हवन, पूजन कर आरती कराई। भोग लगाने के बाद भोर में 4:00 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इससे पहले ही भक्तों की दूर तक लाइनें लग गई थीं। सूर्योदय से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो प्रवेश और दो निकास द्वार बनाए गए थे। बाइकों और बड़े वाहनों को बाहर बैरिकेडिंग के पास रोक दिया गया। श्रद्धालु पैदल मंदिर पहुंचे।
सुबह 10:00 बजे तक लाखों भक्त मंदिर पहुंच गए। रेलगाड़ी पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई, हालांकि कई लोग गश खाकर गिर पड़े। स्वास्थ्य शिविर में तैनात चिकित्सकों ने ऐसे श्रद्धालुओं का तत्काल उपचार किया। दोपहर लगभग 3:30 बजे श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद में हलवा और मालपुआ वितरित किया गया। मंदिर की ओर से भक्तों को हलवा दिया गया। मैनपुरी के ठेकेदार सर्वेश कुमार ने मंदिर के सामने बने हॉल में मालपुआ का प्रसाद वितरित कराया। आपातकालीन स्थिति के लिए दमकल विभाग की गाड़ी मौजूद थी। एडीएम दिनेश कुमार, एसडीएम संजय कुमार सिंह और नायब तहसीलदार हर्ष दीपक भी मौजूद रहे।
-- -- -- --
हनुमान भक्ति में रंगा शहर, मंदिरों में दिखा श्रद्धा का सैलाब
फोटो-18 भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ में शामिल श्रद्धालु। संवाद
फोटो-19 मोहल्ला अढ़तियान में सजा बड़े-बूढे हनुमानजी का दरबार। संवाद
- सुबह से देर रात तक हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन और भंडारे का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। बुढ़वा मंगल पर शहर हनुमान भक्ति में डूबा रहा। सुबह से देर रात तक मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कहीं सुंदरकांड की चौपाइयां गूंजीं तो कहीं हवन-पूजन और भंडारे में भक्तों ने सेवा की। हनुमानजी को चोला, सिंदूर और भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। प्रमुख मंदिरों में उमड़ी भीड़ से कई जगह मेले जैसा माहौल रहा।
भोलेपुर स्थित बड़े हनुमान मंदिर में सुबह हवन-पूजन के बाद संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। ‘पवन तनय बल पवन समाना, बुद्धि विवेक विज्ञान निधाना’ संपुट के साथ हुए पाठ में श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजे मंदिर की भव्यता देखते ही बनी। बाहर भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति रही। महंत मोहनदास ने हनुमानजी को चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
मोहल्ला अढ़तियान स्थित बड़े-बूढ़े हनुमान मंदिर में भी वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। चार दिन से चल रहे धार्मिक आयोजनों का मंगलवार को समापन हुआ। शाम को पूड़ी-सब्जी और हलुआ का प्रसाद वितरित किया गया। महंत दीपक औदिच्य ने बताया कि 18 सितंबर से श्रीरामचरितमानस पाठ, सुंदरकांड, हवन-पूजन और भंडारे सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए।
खुदागंज में मेले में उमड़ी भीड़
फोटो-20 कमालगंज के खुदागंज स्थित श्रीसिद्ध गुफा सरकार हनुमान मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
कमालगंज। कन्नौज की सीमा खुदागंज स्थित श्रीसिद्ध गुफा सरकार हनुमान मंदिर काली नदी पुल के निकट लगे मेले में भारी भीड़ उमड़ी। जिले के साथ ही कन्नौज, कानपुर, कासगंज, मैनपुरी से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कन्नौज के आचार्य श्यामदेव पांडेय ने पूजन कराया। सुंदरकांड पाठ और फिर भंडारा हुआ। संत रतीराम बाबा, आशीष, अभिषेक दुबे, सतीश वर्मा, राजेश वर्मा भी व्यवस्था में रहे।
शृंगीरामपुर में प्राचीन हनुमंत धाम में भक्तिधारा
-तीर्थस्थली शृंगीरामपुर की पावन भूमि पर स्थित प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमंत धाम में भक्तिधारा में श्रद्धालु डूबे रहे। सुबह हवन पूजा के बाद प्रसाद वितरण हुआ। फिर सुंदरकांड में भक्ति की धारा बही और फिर भंडारा चला। श्याम मोहन तिवारी सहयोगी, योगीराज दवे, प्रभाशंकर, पवन श्रीवास्तव, राजा मिश्रा, मोनू मिश्रा, मनोज गुप्ता, चैतू बाबा आदि भी रहे। कमालगंज में सुभाष नगर स्थित बालाजी मंदिर में पूजन व अन्य कार्यक्रम हुए। भंडारा में प्रसाद वितरण हुआ। राजबहादुर चौरसिया, पूनम, राहुल चौरसिया, सुधीर हलवाई, पवन चौरसिया, आचार्य लक्ष्मीकांत व्यवस्था में जुटे। जहानगंज, रजीपुर में भी कार्यक्रम हुए।