{"_id":"5c5b2346bdec224e4507ebc1","slug":"additional-commissioner-looking-for-dirty-in-tehsil-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में गंदगी देख भड़के अपर आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में गंदगी देख भड़के अपर आयुक्त
Wed, 06 Feb 2019 11:41 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
कर्मियों
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर आयुक्त कानपुर मंडल को सदर तहसील और नगरपालिका कार्यालय में अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। दोनों जगह गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। नगरपालिका की जगह पर अतिक्रमण देख उन्हें हटवाने के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त कानपुर मंडल डॉ. राजाराम बुधवार दोपहर बाद सदर तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अभिलेख अनुभाग, नजारत, सदर तहसील न्यायालय और निर्वाचन कक्ष का जायजा लिया। तहसील परिसर में जगह-जगह गंदगी और पान मसाला की पीक और शौचालयों में गंदगी व टोटियां टूटी देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की। अभिलेखों का रख-रखाव ठीक से करने को कहा। इसके बाद वह नगरपालिका पहुंचे। यहां नगरपालिका की जगह पर अतिक्रमण और पशु बंधे देख उन्होंने अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
लेखाकार विभाग में अपर आयुक्त को ग्रांट रजिस्टर और आयकर रजिस्टर समेत कई रजिस्टरों का लेखा-जोखा ठीक नहीं मिला। इसके साथ ही अभिलेख भी ठीक तरह से नहीं मिले। यह देख अपर आयुक्त ने बाबू जितेंद्र मिश्र को फटकार लगाते हुए अभिलेख ठीक करने के लिए कहा। उन्होंने गोवंशों के इंतजाम की भी जानकारी नगर पालिका के कर्मचारियों से की। अपर आयुक्त ने बताया कि वह सदर तहसील और नगरपालिका कार्यालय में अभिलेखीय निरीक्षण करने आए थे। सदर तहसील में बैंकों की आरसी का मिलान ठीक नहीं मिला। नगरपालिका में भी अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं था। इसके साथ ही दोनों कार्यालयों में गंदगी मिली।