फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कन्नौज पुलिस ने मारा सर्राफा दुकान में छापा

कन्नौज पुलिस ने मारा सर्राफा दुकान में छापा

Thu, 26 Dec 2013 05:45 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Thu, 26 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों की पुलिस से नोंकझोंक
विज्ञापन

पुलिस कुंडल लेकर हो गई वापस
फर्रुखाबाद। चोरी के मामले में आई कन्नौज पुलिस की सर्राफा दुकानदार को ले जाने को लेकर व्यापारियों से तीखी नोंकझोंक हो गई। बाद में पुलिस जेवर लेकर चली गई।

जिला कन्नौज कस्बा गुरुसहायगंज निवासी एक व्यक्ति के यहां बीते दिनों चोरी हो गई थी। चोर लाखों का माल चोरी कर फरार हो गए थे। कन्नौज पुलिस ने इस मामले में थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला भीकमपुरा निवासी अमित शाक्य और मोहम्मदाबाद कस्बा निवासी कुलदीप सिंह को पकड़ा था। इन लोगों को पकड़ कर पुलिस जेवरात बरामद करने के लिए आई थी। सीओ देवेंद्र कुमार और दरोगा मनोज कुमार फोर्स के साथ शहर के नेहरू रोड स्थित एक सर्राफा दुकान पर जा पहुंची। यहां पर अमित ने कुंडल गिरवी रखने की बात कही। इस पर पुलिस ने दुकानदार से पूछतांछ करने लगी। पूछतांछ में दुकानदार ने बताया कि अमित उसकी दुकान पर आता था। वह कुंडल गिरवी रख कर 7 हजार रुपये ले गया था। पुलिस दुकानदार को ले जाने के लिए हुई तो इसकी जानकारी होने पर व्यापार मंडल के नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, दीपक सारस्वत, अनिल वर्मा समेत काफी संख्या में दुकानदार मौके पर आ गए। यहां पर दुकानदारों की पुलिस से नोकझोंक होने लगी। हंगामा होने पर पुलिस कुंडल ले लिया और वापस लौट गई। दुकानदारों का कहना था कि उनकी दुकान पर आने वाला व्यक्ति चोर है या नहीं उनको क्या पता। दुकानदारों की भीड़ होने के कारण रोड पर जाम की स्थिति बन गई। काफी देर बाद पुलिस वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed