{"_id":"62b9fd820bf98c7111686812","slug":"three-year-old-girl-raped-etawah-news-knp704636894","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदी (इटावा)। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने तीन वर्ष की बच्ची को घर ले जाकर दुष्कर्म किया। घर पहुंची बच्ची को मां पड़ोसियों के साथ जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। शाम को सूचना मिलने पर एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम से जांच कराई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाईं गईं हैं।
थाने में दी तहरीर में पिता ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बेटी घर के बाहर खेल रही थी। उसकी मां घर में काम कर रही थी। पड़ोसी युवक बच्ची को घर ले गया और कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक की बहन उस समय घर पर थी और परिवार के अन्य लोग बाहर गए थे।
करीब 15 मिनट बाद घर लौटी बच्ची ने मां से दर्द होने की बात कही। प्राइवेट पार्ट से खून बहता देख मां ने पिता को फोन पर सूचना देकर पड़ोसियों के साथ बच्ची को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया। शाम पांच बजे पिता ने थाने जाकर शिकायत की।
विज्ञापन
एसएसपी जय प्रकाश सिंह को सूचना देकर बढ़पुरा थाना प्रभारी गांव पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भेजने के बाद एसपी देहात सत्यपाल सिंह के साथ एसएसपी भी साढ़े सात बजे गांव पहुंच गए। बच्ची, उसके परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें दबिश दे रहीं हैं। आरोपी युवक पुट्टी और पुताई का काम करता है।
इनसेट
खून से सनी चादर ले गई फोरेंसिक टीम
फोरेंसिक टीम ने आरोपी के घर के कमरे से साक्ष्य जुटाए। खून से सनी चादर फोरेंसिक टीम साथ ले गई है।