{"_id":"5e078e578ebc3e87db426774","slug":"thief-caught-carrying-box-police-sent-to-jail-etawha-news-knp534970612","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सपा नगर अध्यक्ष के घर में घुसे तीन चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सपा नगर अध्यक्ष के घर में घुसे तीन चोर
विज्ञापन
बकेवर। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष लखना के घर में गत शुक्रवार रात को चोर घुस आए। बक्सा ले जाते एक चोर को परिजनों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया। गिरफ्त में आए चोर के दो साथी मोबाइल फोन व वाईफाई डिवाइस ले गए। उनमें एक औरैया जिले का बताया गया है।
कस्बा लखना में पुलिस चौकी के पास ठाकुरान मुहाल में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल उर्फ मिठाईलाल पुत्र स्व. रामनाथ पाल के पुश्तैनी मकान में गत शुक्रवार रात करीब 12 बजे छत के रास्ते तीन चोर घुस आए। सामान खंगालते समय खटपट की आवाज सुनकर घर में सुधीर के बड़े भाई संतोष की पत्नी की नींद खुल गई। वह चोरों को देखकर चिल्लाई, जिससे उनके पति संतोष व अन्य घरवाले जाग गए। संतोष ने एक चोर को बक्सा लेकर जाते देखा तो उसे दबोच लिया। उसके साथी मौके से भागने में सफल रहे। सूचना मिलने पर लखना चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और भागे हुए साथियों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। खेतीबाड़ी से जुड़े संतोष ने बताया कि पकड़े गए चोर का साथी एक मोबाइल फोन व वाईफाई की डिवाइस ले गया है।
लखना पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया युवक लखना कस्बा के काहरान मुहाल निवासी धीरज पुत्र वीरेंद्र है। पूछताछ में उसने अपने एक साथी का नाम कमलेश बताया है। जो औरैया जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि सुधीर कुमार पाल की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके धीरज को जेल भेज दिया है। उसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।