{"_id":"57ffd7294f1c1b1a5428de64","slug":"the-victim-made-jhrkhuranon-passenger-aged-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने पैसेंजर ट्रेन में वृद्ध दंपत्ति को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने पैसेंजर ट्रेन में वृद्ध दंपत्ति को बनाया शिकार
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
वृद्धा को स्ट्रेचर पर ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। कानपुर- आगरा पैसेंजर ट्रेन में जहरखुरानों ने बृहस्पतिवार को एक वृद्ध दंपत्ति को मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। इस दंपत्ति के साथ मौजूद बच्ची के रोने पर अन्य यात्रियों को घटना की जानकारी हुई। इस पर भरथना रेलवे स्टेशन पर उन्हें उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गिरोह के सदस्य दंपति से मोबाइल व सूटकेस में रखे जेवर व नगदी चुरा ले गए।
विज्ञापन
सरायभूपत के समीप गांव डिबरई निवासी सुरेश सिंह भदोैरिया अपनी पत्नी सरला देवी और भतीजी कुमकुम के साथ टूंडला गए थे। वहां अपने किसी रिश्तेदार के यहां से दवा लेकर टूंडला से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
भतीजी कुमकुम ने अपनी बुआ और फूफा को अचेत देखा तो रोने लगी। इस पर ट्रेन के अन्य यात्रियों की नजर गई तो उन्हें समझने में देर नहीं लगी कि उक्त वृद्ध दंपत्ति जहरखुरानी के शिकार हुए हैं। यात्रियों ने तत्काल रेलवे हेल्पलाइन को सूचना दी।
विज्ञापन
लेकिन तब तक सरायभूपत और इटावा स्टेशन निकल चुका था। ट्रेन के भरथना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने उन्हें उतारा। यहां पुलिस को कुमकुम ने बताया कि टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के चलते ही दो युवक उसके बुआ और फूफा से रिश्तेदारी निकाल कर बातें करने लगे थे।
तभी उन्हें मिठाई खाने को दी थी। जिसे खाने के बाद वह दोनों बेहोश हो गए। इसी बीच उक्त युवक एक सूटकेस और मोबाइल चुरा ले गए। हालांकि रुपये व अन्य सामान बच गया। जीआरपी ने दोनों अचेत वृद्धों को जिला अस्पताल भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी।