फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The power line fell down, there was no electricity for four hours

Etawah News: विद्युत लाइन टूटकर गिरी, चार घंटे गुल रही बिजली

Fri, 25 Aug 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 25 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
The power line fell down, there was no electricity for four hours
भरथना। बारिश के चलते फाल्ट होने से विद्युत एलटी लाइन टूटकर मुख्य मार्ग पर लटक गई। इससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। वहीं, मोहल्ला कल्यान नगर की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। कर्मचारियों ने केबल सही की तब कहीं चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन




मोहल्ला मोतीगंज में रेलवे फाटक के पास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बारिश के दौरान फाल्ट होने विद्युत एलटी लाइन टूटकर मुख्य मार्ग पर लटक गई। तार लटककर नीचे आने से एक तरफ का आवागमन प्रभावित हो गया। मुख्य मार्ग पर टूट कर लटकी एलटी लाइन की सूचना वार्ड सभासद प्रबल कश्यप आदि ने विद्युत विभाग को दी। सूचना के काफी देर बाद पहुंचे विभाग के कर्मचारी करीब चार घंटे बाद केबल सही कर पाए। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। जेई नीरज कुमार ने बताया कि केबल टूट गई थी। कर्मचारियों को भेजकर जुड़वाकर बिजली व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed