फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Emphasis on natural farming on Farmers' Day

Etawah News: किसान दिवस में प्राकृतिक खेती पर जोर

Wed, 16 Sep 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on natural farming on Farmers' Day
- रबी सीजन के बीजों की बुकिंग 30 सितंबर तक, पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। कृषि भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता उप कृषि निदेशक सतीश कुमार ने की। कार्यक्रम में 75 महिला-पुरुष किसान और विभिन्न विभागों के 17 अधिकारी-पदाधिकारी समेत 92 प्रतिभागी शामिल हुए। किसानों की समस्याएं सुनी गईं। बीज से संबंधित छह किसानों की सामूहिक शिकायत और नलकूप विभाग से जुड़ी एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

उप कृषि निदेशक ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री जल्द कराने की अपील की, ताकि अनुदान समेत सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। रबी फसलों के बीज की बुकिंग जारी है। दलहन की बुकिंग 10 सितंबर और गेहूं-जौ की 30 सितंबर तक है। तोरिया की ई-लॉटरी हो चुकी है। जिले में सरसों, चना, मटर, मसूर, गेहूं और जौ समेत विभिन्न बीजों के मिनीकिट व सामान्य वितरण के लक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं। जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि चयनित किसानों को ई-लॉटरी के बाद बीज गोदाम से बीज मिलेगा। उन्होंने उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी दी। पराली जलाने पर दो एकड़ तक पांच हजार, पांच एकड़ तक 15 हजार और इससे अधिक क्षेत्र में 30 हजार रुपये तक जुर्माना बताया गया। अधिकारियों ने कृषि विविधीकरण के तहत पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी अपनाने पर जोर दिया। प्राकृतिक खेती में जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र व दसपर्णी अर्क के प्रयोग की जानकारी दी गई। जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह ने हाईब्रिड सब्जी बीज और ड्रिप-स्प्रिंकलर पर 90 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. कमल कांत ने कृषि यंत्रों के रखरखाव, जबकि सहकारिता विभाग ने समितियों से जुड़कर कम ब्याज पर ऋण व योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में सिंचाई, विद्युत, सहकारिता, मंडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विपिन कुमार, विक्रम सिंह, गौरव कुमार, सोनू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed