{"_id":"5da61fa88ebc3e012c65407f","slug":"police-etawha-news-knp519951731","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 232 होमगार्डों की ड्यूटी हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 232 होमगार्डों की ड्यूटी हुई कम
विज्ञापन
मालगोदाम तिराहा पर होमगार्ड ड्यूटीसंभाले हैं
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले में ड्यूटी पर तैनात 571 होमगार्ड जवानों में से 232 की ड्यूटियां अब कम हो गईं हैं। माना जा रहा है कि हर महीने ड्यूटियों में यह कटौती महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद बजट में इजाफा न होने पर हुई है।
कानून व्यवस्था के तहत प्रदेश स्तर पर पुलिस कर्मियों की कमी को देखते हुए 25 हजार होमगार्ड की सेवाएं ली जा रही थीं। गत 28 अगस्त को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में होमगार्ड की ड्यूटी समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस मुख्यालय प्रयागराज के स्तर से आदेश जारी करके होमगार्ड की तैनाती तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई।
माना जा रहा है कि कटौती के पीछे सिपाही के बराबर होमगार्ड को वेतन देने संबंधी कोर्ट के निर्देश के बाद होमगार्ड के जवान का एक दिन का वेतन 500 रुपये से बढ़कर 672 रुपये हो गया था। बजट में कोई इजाफा नहीं हुआ।
विज्ञापन
लिहाजा होमगार्ड की जितनी ड्यूटियां लगती थीं। जिले में होमगार्ड की कुल 10 कंपनियाें में करीब 750 जवान मौजूद हैं। इनमें से हर महीने 571 होमगार्ड पुलिस ऑफिस, पुलिस लाइन, थानों, यातायात, समेत कुल 57 प्वाइंट्स ड्यूटी कर रहे हैं।
इस संबंध में जिला कमांडेंट होमगार्ड रवि शंकर त्रिवेदी ने बताया कि होमगार्ड से संबंधित पुलिस महकमे से जुड़ा कोई आदेश तो नहीं आया है। हालांकि गत सोमवार को होमगार्ड मुख्यालय पर हुई मीटिंग में भी इस संबंध में चर्चा अवश्य हुई थी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल 571 होमगार्ड की ड्यूटी लग रही है। पुलिस व प्रशासनिक विभागों समेत अन्य स्थानों को मिलाकर करीब 32 प्रतिशत होमगार्ड की ड्यूटी कम लगेगी। इनकी संख्या 232 होगी। जिनमें 8 महिला होमगार्ड शामिल हैं।