{"_id":"63befe3c90d9f958d8660d91","slug":"pickup-ruined-byke-rider-etawah-news-knp7383275179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
जसवंतनगर। सर्विस रोड पर बुधवार सुबह घने कोहरे में डंपर ने पिकअप में टक्कर मार दी। पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई।
नगला इच्छा गांव निवासी अमित यादव (22), पिता शिव प्रकाश को बाइक से दवा दिलाने ले जा रहे थे। कोहरा काफी घना था। सर्विस रोड पर पिता के कहने पर अमित ने बाइक रोकी। शिव प्रकाश गुमटी से बीड़ी खरीदने चले गए। अमित बाइक पर बैठा रहा। इसी दौरान आगरा की ओर आ रहे डंपर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।
अनियंत्रित पिकअप ने अमित को चपेट में ले लिया और आगे जाकर पलट गई। हादसा होते देखकर शिव गंभीर रूप से घायल अमित के पास पहुंचे। हेलमेट लगाए होने के बाद भी उनके सिर पर चोट आ गई थी। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी सांसें थम गईं। शिव प्रकाश के तीन बेटों में अमित सबसे छोटा था। थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।