फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Laborer dies after falling from roof, accused of pushing him

Etawah News: छत से गिरने पर मजदूर की मौत, धक्का देने का आरोप

Thu, 14 Sep 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling from roof, accused of pushing him
बकेवर। कस्बे में मकान निर्माण के दौरान तीसरी मंजिल पर काम करने के दौरान मजदूर की नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजन मजदूरी के रुपये मांगने पर कहासुनी के दौरान छत से धक्का देने का आरोप लगाकर थाने के गेट पर शव लेकर पहुंच गए। वहां उन्होंने मकान मालिक व राजमिस्त्री पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी पुत्तू लाल कोरी का पुत्र बृजेश (35) बुधवार सुबह गांव के ही राजमिस्त्री पप्पू के साथ कस्बे में पराग डेयरी के पास एक मकान निर्माण में काम करने गया था। तीसरी मंजिल पर काम करने के दौरान छत से नीचे गिरने से मजदूर बृजेश घायल हो गया। घायल बृजेश को मकान मालिक व राजमिस्त्री गंभीर हालत में उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद घायल मजदूर को मकान मालिक व राजमिस्त्री ने उसे घर भेज दिया और घर वालों को बताया कि बीपी बढ़ने पर गिरकर चोट लगी है। थोड़ी देर बाद घर में हालत बिगड़ने पर बृजेश के घर वाले उसे जिला अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार को बृजेश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन व गांव वाले शव को लेकर थाना गेट पर पहुंचे जहां शव को एंबुलेंस में रखकर थाना गेट पर मकान मालिक व राजमिस्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मृतक के भाई नीरज व पत्नी विमला का आरोप है कि बृजेश ने मजदूरी के रुपये मांगे थे जिसे लेकर कहासुनी दोने पर मकान मालिक व राजमिस्त्री ने छत से धक्का दे दिया। मृतक की पत्नी विमला देवी दिव्यांग हैं, उनके एक पुत्री सरस्वती (10) व दो माह का पुत्र है। थानाध्यक्ष अमित मिश्र ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed