{"_id":"649b2339ece29c87dd0cf2a6","slug":"kilkari-will-echo-in-safari-park-next-month-etawha-news-c-12-1-307842-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: सफारी पार्क में अगले महीने गूंजेगी किलकारी, शेरनी सोना दे सकती है शावक को जन्म, जल्द मिलेगी खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: सफारी पार्क में अगले महीने गूंजेगी किलकारी, शेरनी सोना दे सकती है शावक को जन्म, जल्द मिलेगी खुशखबरी
Tue, 27 Jun 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:28 PM IST
सार
सफारी में इस समय 10 शावक हैं। इसके लिए सफारी प्रशासन ने लगभग सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शेरनी सोना की देखरेख बढ़ गई ही नहीं गई है, बल्कि उसे अलग रखा गया है। डॉक्टर व कीपर शेरनी सोना पर पूरी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा सफारी पार्क से जुलाई में अच्छी खबर मिलने के संकेत मिल रहे हैं। यह शेरों के परिवार बढ़ने से जुड़ी है और जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में यह खुश खबरी मिल सकती है। जानकारी के अनुसार करीब साल भर पूर्व गत 10 अगस्त को सफारी में एक शावक का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
अब एक बार फिर से सफारी पार्क में शेरों के परिवार में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इस वजह से सफारी में खुशी का माहौल व्याप्त है। इस समय सफारी पार्क में जेसिका और जेनिफर हैं, लेकिन सफारी में ही जन्म लेने वाली शेरनी सोना सफारी का कुनबा बढ़ाएगी।
विज्ञापन
सोना की ब्रीडिंग गुजरात से लाए गए शेर कान्हा से कराई गई। सफारी के अधिकारी भी इस संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं। सफारी में इस समय 10 शावक हैं। इसके लिए सफारी प्रशासन ने लगभग सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शेरनी सोना की देखरेख बढ़ गई ही नहीं गई है, बल्कि उसे अलग रखा गया है।
विज्ञापन