फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   karuna written in suicide note that he suicide in depression

Etawah News: करुणा ने सुसाइड नोट में लिखा अवसाद में कर रहा आत्महत्या

Wed, 11 Jan 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
karuna written in suicide note that  he suicide in depression
सैफई (इटावा)। मम्मी-पापा आप कभी एक दूसरे से लड़ाई मत करना। आप सभी लोगों का ख्याल छोटे भाई नितिन को रखना है। मैं करुणानिधि मर्जी से पूरे होश में खुदकुशी कर रहा हूं। किसी का भी दबाव नहीं है। मेरे मरने का कारण अवसाद है। यह बात पैरामेडिकल छात्र के सुसाइड नोट में लिखी मिली है। वहीं मृतक के परिजनों ने कॉलेज की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में करुणा ने मेरे प्यारे माता-पिता, भाई, बाबा मैं आप सभी के विश्वास पर खरा नहीं उतर सका, यह बात भी लिखी है। लिखा है कि आप लोग किसी पर कोई कार्रवाई मत करना। जल्दी हो सके तो मुझे भूल जाना।
विज्ञापन

रायबरेली के थाना जगतपुर पोस्ट खुदई निवासी करुणानिधि (22) का शव मंगलवार शाम को हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पिता प्रदीप कुमार शर्मा और भाई कृपानिधि ने बताया कि सोमवार रात को करुणा से आखिरी बार बात हुई थी। उन्होंने कहा कि करुणा ने फंदा कब लगाया इस बारे में भी जानकारी नहीं हो सकी है। सीसीटीवी कैमरे यदि हॉस्टल में लगे होते तो पता चल सकता था कि भाई से मिलने कौन आया और वह कब कमरे में गया। अभी तक उन लोगों को सुसाइड नोट और मोबाइल तक नहीं दिखाया गया है। पुलिस एक महीने बाद मोबाइल मिलने की बात कह रही है। पिता ने सवाल उठाए कि जब सोमवार रात तक सब ठीक था तो इसके बाद क्या हुआ जो बेटे को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सुबह करीब साढ़े नौ बजे एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस में जाकर करुणानिधि के परिजनों से मुलाकात और पूछताछ की। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सुसाइड नोट फोरेंसिक टीम के पास है। मोबाइल भी टीम ही ले गई है। अभी तक सिर्फ इतनी ही जानकारी हुई है कि छात्र डिप्रेशन में था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं एसपी ग्रामीण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed