{"_id":"58d2bba44f1c1ba06e1a2419","slug":"house-caught-fire-goods-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग से गृहस्थी राख,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग से गृहस्थी राख,
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना भरेह अंतर्गत ग्राम गढ़ाकासदा के पुरा मल्हान में एक घर में आग लगने से गृहस्थी राख हो गई। आग से 4 महीने का मासूम भी झुलस गया। मौके पर पहुंची भरेह पुलिस ने नौनिहाल को अस्पताल भेज दिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
ग्राम गढ़ाकासदा में मंगलवार को छोटे लाल निषाद के घर में आग लग गई। इसमें गृहस्थी समेत 2 लाख का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगाें ने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई लेकिन तब तक सब जल चुका था। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी इटावा से चकरनगर क्षेत्र में फायर स्टेशन बनवाने की मांग की है। थाना भरेह प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन