{"_id":"6acd386cc2d6041c2904efa2","slug":"history-sheeter-drank-poison-and-poured-petrol-on-himself-etawah-news-c-216-1-etw1015-151321-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हिस्ट्रीशीटर ने जहर पी खुद पर डाला पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हिस्ट्रीशीटर ने जहर पी खुद पर डाला पेट्रोल
विज्ञापन
इटावा। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को डीएम ऑफिस के बाहर हिस्ट्रीशीटर ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। घटना से परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे भर्ती कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नौरंगाबाद के गिलहरी पुल निवासी सावन वाल्मीकि (32) की पत्नी ज्योति ने आरोप लगाया कि पांच अक्तूबर की रात करीब साढ़े दस बजे वह पति के साथ स्कूटी से मायके गाड़ीपुरा जा रही थी। रास्ते में 13 नामजद लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। छह अक्तूबर को उसने एसएसपी से शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
छह अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वह बच्चों और भतीजी के साथ कोतवाली जा रही थी। कहारन पुल के पास आरोपियों ने दोबारा घेर लिया। मारपीट के दौरान तमंचे की बट से भी हमला किया गया। घटना के बाद वह कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। ज्योति ने एक युवक पर संगठन का नेता बताकर उनकी जमीन पर कब्जा करने और हर महीने रंगदारी देने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सावन वाल्मीकि हिस्ट्रीशीटर है। सावन और किसान यूनियन से जुड़े दूसरे पक्ष के युवक के बीच जसवंतनगर के सागर होटल में एक कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ था। इसके अगले दिन नौरंगाबाद चौराहे पर भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा चुकी है। सीओ ने बताया कि कुछ दिन पहले दूसरे पक्ष के युवक ने भी दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए डाई पी ली थी। सोमवार को सावन ने कलक्ट्रेट परिसर में जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।