फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Heated exchange between Tehsildar and lawyers; allegations of scuffling.

Etawah News: तहसीलदार और अधिवक्ताओं में तीखी नोकझोंक, धक्का मुक्की का आरोप

Wed, 19 Aug 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Heated exchange between Tehsildar and lawyers; allegations of scuffling.
चकरनगर। तहसीलदार न्यायालय में मंगलवार को तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्र और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर दुर्व्यवहार सहित कई आरोप लगाए। उन्होंने एसडीएम रोहित कुमार मौर्य को शिकायत पत्र सौंपा और न्यायिक कार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार न्यायालय में वाद पत्रावलियों पर उन्हें सुने बिना आदेश पारित किए जा रहे हैं। कई पत्रावलियां मुआयना के लिए उपलब्ध नहीं कराई जातीं। कुछ मामलों का निस्तारण निर्धारित तिथि से पहले ही कर दिया जाता है। न्यायालय के आदेशों का सरकारी अभिलेखों और खतौनियों में समय से अंकन नहीं होता। इससे विसंगतियां पैदा हो रही हैं, जिसका नुकसान गरीब काश्तकारों को उठाना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने 28 जुलाई को अधिवक्ता उमाशंकर तिवारी और मंगलवार को अधिवक्ता अवनीश राजपूत के साथ अभद्रता का आरोप लगाया। उन्होंने तहसील कर्मचारियों पर धक्का-मुक्की कर न्यायालय से बाहर निकालने का भी आरोप लगाया। एसडीएम न्यायालय में जमानत मामलों में धन उगाही, नकल जारी न करने और फाइल मंगाने के नाम पर पैसे मांगने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्र ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मुकदमा में आपत्ति के लिए समय दिया जाता है। जब आपत्ति नहीं लगाई जाती, तब आदेश जारी होते हैं। पेंडिंग मामलों की शासन से समीक्षा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता अवनीश राजपूत ने महिला शौचालय के पास चेंबर बना लिया है। इससे महिलाओं को परेशानी और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कुछ अधिवक्ताओं ने सीओ कार्यालय के सामने भी बिना अनुमति टीनशेड डालकर चेंबर बनाया है। एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने बहस की पुष्टि करते हुए धन उगाही के आरोपों को गलत बताया। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने तहसील कर्मचारियों के खिलाफ धक्का-मुक्की की शिकायत की जांच की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed