फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health

टीकाकरण पर जड़ा अव्यवस्थाओं का ताला

Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
health
निवाड़ीखुर्द के उपस्वास्थ्य केंद्र के बाहर उगी घास और पड़ी गंदगी। संवाद - फोटो : ETAWAH
निवाड़ीकला। ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवतियों और नवजातों को गांव के पास ही टीकाकरण की सुविधा देने के उद्देश्य से महेवा ब्लाक में खोले गए 35 उप स्वास्थ्य केंद्र बदहाल हैं। टडवा स्माइलपुर, निवाड़ीखुर्द और इंद्रावखी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटके हैं। इस कारण गर्भवतियों और नवजातों को सीएचसी और जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

निवाड़ीखुर्द उप स्वास्थ्य केंद्र महीनों से बंद है। मुख्य दरवाजे पर लगे तालों में भी जंग लग गई है। इमारत जर्जर हालत में है। परिसर में घास उगी हुई है। स्थानीय लोगों की मानें तो यह कभी नहीं खोला जाता। कभी-कभार टीकाकरण आंगनबाड़ी या फिर प्राथमिक विद्यालय में करा लिया जाता है।
विज्ञापन

इंद्रावखी प्राथमिक विद्यालय के सामने बनाया गया उप स्वास्थ्य केंद्र दिखने में बेहतर है। रंगाई व पुताई से लेकर अन्य सुविधाएं भी देखने में बेहतर लगती है। यहां एएनएम की तैनाती न होने की वजह से ताला लटकता रहता है। बच्चों और गर्भवतियों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टडवा स्माइलपुर उप स्वास्थ्य केंद्र किराये के भवन में शुरू किया गया था। कुछ दिन दिखाने के लिए भवन खुला। इसके बाद से भवन पर ताला लटक रहा है। भवन मालिक तेज सिंह ने बताया उन्हें तीन हजार रुपये हर माह किराया देने की बात हुई थी। एक माह का किराया मिला। पांच माह से किराया नहीं मिला है।

उप स्वास्थ्य केंद्रों पर माह के पहले बुधवार को टीकाकरण होता है। कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा उप केंद्र खुलें। कुछ स्टाफ की कमी से भी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
- डॉ. भगवानदास, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed