फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   greedy conversion

लालच देकर कराया जा रहा धर्मांतरण

Sat, 25 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
greedy conversion
इटावा। विहिप के प्रांत कार्य अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि ईसाई मिशनरियों द्वारा गरीब लोगों को धन का लालच देकर उनका धर्मांतरण कराया जाता है। उन्होंने इकदिल थाना क्षेत्र में 23 दिसंबर को हुई घटना का हवाला देते हुए पुलिस व प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

गोशाला में वार्ता के दौरान कहा कि इस घटना में शामिल दो नामजदों में से एक आरोपी करीब एक वर्ष पूर्व थाना इकदिल में इसी तरह के घटनाक्रम में जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

वह करीब 6 माह जेल में रहने के बाद लौटकर फिर से इसी कार्य में लग गया। जानकारी पर विहिप के जिला मंत्री रणवीर चौहान कार्यकर्ताओं संग पहुंचे तो सामाजिक उन्माद में तनाव पैदा करने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी इतने बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का कार्य हो रहा है। विहिप के लोगों को फंसाने का कार्य किया जा रहा है।
यदि प्रशासन का रवैया ऐसे ही रहा तो पूरे प्रदेश में विहिप आंदोलन करेगा। वर्मा ने प्रशासन से मांग की कि ऐसी धर्म विरोधी गतिविधियों को रोका जाए, अन्यथा प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर गोशाला के महंत ब्रह्मचारी शंभू नाथ महाराज, प्रांत मठ मंदिर प्रमुख अवधेश भदौरिया, प्रांत समरसता प्रमुख विनय चौबे, प्रांत धर्म प्रसार सह प्रमुख प्रदीप तिवारी, विहिप जिलाध्यक्ष विनय द्विवेदी, जिला मंत्री रणवीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडे, प्रचार प्रसार प्रमुख डॉ. राहुल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed