फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   farmers cutting wheat crop due to climate change

Etawah News: मौसम ने धड़कनें बढ़ाईं, तेज की गेहूं कटाई

Tue, 04 Apr 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 04 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
farmers cutting wheat crop due to climate change
इटावा/बकेवर। रोज बदल रहा मौसम का रुख किसानों की धड़कनें बढ़ा रहा है। सोमवार को दिनभर बदली छायी रही। बारिश की आशंका पर किसानों ने गेहूं की कटाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

जनपद में इस साल एक लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में गेहूं की फसल है। जो पिछले साल की अपेक्षा करीब दस हजार हेक्टेयर से अधिक है। मौसम की मार से किसानों पर खतरे के बादल हर रोज मंडरा रहे हैं। वह गेहूं की फसल की कटाई कर रहे हैं तो तमाम किसान मजदूरी देकर फसल कटवा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर कुछ दिन में आंधी-पानी आया तो गेहूं की पकी फसल को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन

किसान छंगे ठाकुर का कहना है कि प्रकृति की मार सबसे अधिक किसानों पर पड़ती है। कोई भी फसल ऐसी नहीं होती है जिसमें डर न हो। बुआई से लेकर फसल की कटाई तक समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान चंद्र प्रकाश तिवारी ने कहा कि रबी की फसल हो या खरीफ की, हर बार नुकसान झेलना पड़ता है। कभी सिंचाई विभाग की लापरवाही तो कभी प्रकृति की मार किसानों को तोड़ देती है। मौसम परिवर्तन से गेहूं में दाना कम पड़ने से पैदावार में गिरावट आएगी। लागत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed