फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawh crime

ज्वैलर्स समेत आरोपी चोर जेवरों के साथ गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
etawh crime
इटावा। चौबिया थाना पुलिस ने ज्वैलर्स समेत जेवर चोरी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोर की निशानदेही पर पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान से चोरी किए जेवर भी बरामद किए हैं। यह चोरी भूठा रम्पुरा गांव स्थित एक घर से की गई थी।
विज्ञापन

चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव ने बताया कि गत 30 जनवरी को थाना क्षेत्र के भूठा रम्पुरा गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह ने अपने मकान से जेवर चोरी हो जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि विपिन ने गांव के ही विनोद कुमार उर्फ बाबा पर चोरी करने का शक जाहिर किया था।
विज्ञापन

छानबीन के बाद पुलिस ने शुक्रवार को विनोद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि गत 29 जनवरी की रात को उसने दो साथियों के साथ जाकर विपिन के घर से जेवर चुराए थे। चुराए गए जेवरों को उसने आईटीआई चौराहा स्थित लखन ज्वैलर्स की दुकान पर बेचा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जालौन जिला के कोतवाली क्षेत्र के फरदन मोहल्ला निवासी ज्वैलर्स लखन को गिरफ्तार कर जेवर बरामद कर लिए। उसके पास से एक जोड़ी पायल, एक अंगूठी, एक ओउम, एक खडुआ व एक करधनी बरामद हुई है। पुलिस ने विनोद के पास से टूटे हुए ताले भी बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक गंगासागर, उप निरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल राहुल शर्मा, चंद्रप्रकाश व बृजभान सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed