फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah protest

वकीलों ने एआरटीओ का फूंका पुतला

Fri, 07 Feb 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
etawah protest
कचहरी परिसर में एअरटीओ का पुतला फुकते वकील - फोटो : ETAWHA
इटावा। एआरटीओ स्तर से वाहनों के चालान कोर्ट में न भेजने से नाराज वकीलों ने गुरुवार को कचहरी परिसर में एआरटीओ का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। डीबीए अधिवक्ताओं ने इस मसले पर हड़ताल रखी और जिला जज व डीएम को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2016 से लेकर अब तक वाहनों चालान जानबूझ कर लंबित किए जा रहे हैं। उन्हें न्यायालय में नहीं भेजा जा रहा है। इसी संबंध में जब कुछ अधिवक्ता एआरटीओ में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि आम लोग एआरटीओ कार्यालय के इस रवैये से परेशान हैं। उनके वाहनों के कागजात एआरटीओ कार्यालय में रोके गए हैं। यह कानून के भी खिलाफ है। ज्ञापन में कहा गया कि एआरटीओ कार्यालय से काटे गए चालान क्रमबद्ध तरीके से कोर्ट में नहीं भेजे जा रहे। यह गंभीर बात है, इसकी जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराई जाए। जो दोषी हों, उनके खिलाफ कार्रवाई की चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीबीए अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह व महामंत्री साकेत शुक्ला ने बताया कि इस मामले को लेकर गुरुवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी और न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान ब्रजेंद्र कुमार चतुर्वेदी, रवींद्र सिंह भदौरिया, रामशरण यादव, अक्षय प्रताप सिंह, अनिल कुमार गौर, मेहराज अली खां, शशांक शेखर यादव, योगेंद्र अवस्थी, जगपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सुबोध कुमार आदि अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed